1 जनवरी से सेवा केंद्रों के समय में होगा परिवर्तन- उप आयुक्त
मानसा, 31 दिसंबर:डिप्टी कमिश्नर श्री परमवीर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से सेवा केन्द्रों का समय सुबह 09:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निदेशक प्रशासनिक सुधार द्वारा जारी पत्र के अनुसार ठंड के मौसम और धुंध के कारण जिलों को अपने स्तर पर सेवा केंद्रों […]
मानसा, 31 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर श्री परमवीर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से सेवा केन्द्रों का समय सुबह 09:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निदेशक प्रशासनिक सुधार द्वारा जारी पत्र के अनुसार ठंड के मौसम और धुंध के कारण जिलों को अपने स्तर पर सेवा केंद्रों के समय में बदलाव करने के लिए कहा गया है, जिसके अनुसार सभी सेवा केंद्रों का समय बदल दिया गया है। मानसा जिले में 1 जनवरी से सुबह 09:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा जो 31 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेगा।