मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना; बढ़ने लगी दिन में गर्मी

मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना; बढ़ने लगी दिन में गर्मी

Weather in hisar

Weather in hisar

हिसार में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस माह का सर्वाधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। इस कारण से सुबह से ही तेज धूप निकली।

दोपहर तक धूप का तीखापन बढ़ता गया और गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। गर्मी से बचने के लिए घरों व कार्यालयों में पंखों का सहारा लेना पड़ा। दिन ढलने के बाद मौसम थोड़ा ठंडा और गर्मी से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले यह 2.1 डिग्री और सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा।

Read also: तेजी से वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं इस सब्जी का पानी…

सिर्फ कहीं-कहीं हल्के बादल छाएंगे। इसके बाद 23 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 24 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में भी उतार-चढ़ाव आएगा। अंबाला में सुबह से तेज हवा चलने और आसमान में बादल छाने से ठंड रही। बीते दिनों दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार दिन में तेज हवा चलने के साथ बादल भी छा सकते है। सोनीपत में सुबह से खिली धूप के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ गया है। जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है।

Weather in hisar

About The Author

Advertisement

Latest News

पंजाब में रविकरन सिंह काहलों भाजपा में शामिल पंजाब में रविकरन सिंह काहलों भाजपा में शामिल
शिरोमणि अकाली दल (SAD) से पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते एक दिन पहले निकाले गए रविकरन सिंह काहलों भाजपा में...
हरियाणा में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को नहीं मिला टाइम:राहुल गांधी 2 दिन के लिए करेंगे प्रचार
फेसबुक और इंस्टाग्राम हुआ डाउन , लाखों यूजर को आ रही है परेशानी
हैदराबाद के 'सनराइजर्स' टीम करेगी पलटवार , गुजरात को हराकर प्लेऑफ में मारेगी एंट्री
पंजाब में कल आएंगे अरविंद केजरीवाल
' 'फिल्म को नहीं देखना चाहते, तो मत देखिए लेकिन...' एनिमल' कॉन्ट्रोवर्सी पर मनोज बाजपेयी की दो टूक
करनाल में मराठा वीरेंद्र को लगा बड़ा झटका:रोड समाज के हिम्मत सिंह को बना दिया एचएसएससी का चेयरमैन