अनमोल गगन समेत पूर्व मंत्रियों को सरकार का नोटिस ,सरकारी बंगला खाली करने के आदेश

अनमोल गगन समेत पूर्व मंत्रियों को सरकार का नोटिस ,सरकारी बंगला खाली करने के आदेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुराने मंत्री मंडल में शामिल रहे 5 विधायकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द सरकारी बंगला खाली करने के आदेश दिए हैं। जिससे नए बनाए गए मंत्रियों को रहने के लिए अलॉट किया जा सके।

पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी ने पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, चेतन सिंह जोडामाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मंत्री को पद से हटाने के 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करना होगा। इसलिए आप आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।


पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल किए है। इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सबसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

images (17)


पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है। पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाती, 2 जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

Latest News

टीम इंडिया को मिला दूसरा ‘आर अश्विन’, बल्ले और गेंद से घरेलू क्रिकेट में मचा रहा है धमाल टीम इंडिया को मिला दूसरा ‘आर अश्विन’, बल्ले और गेंद से घरेलू क्रिकेट में मचा रहा है धमाल
आर अश्विन का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में बेहद शानदार रहा है। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना...
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, 500 करोड़ के घोटाले में फंसी एक्ट्रेस
भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान , पंजाब में बनेंगे 6 नए ITI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग केस को लेकर एक्शन ,5 राज्यों की 22 जगहों पर NIA का छापा
मोगा में करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत:7 लोग घायल
हरियाणा में वोटिंग, नूंह में पथराव:हिसार में बोगस वोटिंग पर BJP और कांग्रेस वर्कर भिड़े
करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर गैस पाइप लीक ,जेसीबी से खुदाई के दौरान हादसा,