बदलेगा मौसम: कल ओले गिरने की आशंका…

बदलेगा मौसम: कल ओले गिरने की आशंका…

Possibility of hail tomorrow

Possibility of hail tomorrow

हरियाणा में मौसम फिर से बदलने वाला है। 1 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका प्रभाव हरियाणा समेत पंजाब-चंडीगढ़ में दिखेगा। इसके असर से शुक्रवार को हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। अगले ही दिन यानी 2 मार्च शनिवार को बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते है। 3 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

Read also: पंजाब में आज से बिगड़ने लगा मौसम, 3 दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बारिश व ओले के आसार को देखते हुए एक मार्च को यलो और 2 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अधिकतम तापमान अभी 25 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में ज्यादा असर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। साल के दूसरे महीने भी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। फरवरी के महीने में पूरे हरियाणा में 15.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 12 फीसदी कम रही। फरवरी में सामान्यता: 17.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जाती है। साल 2020 से लगातार फरवरी में कम बारिश दर्ज की गई है। 2020 में 59 फीसदी, 2021 में 70 फीसदी, 2022 में 8 फीसदी 2023 में 99 फीसदी और 2024 में 12 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Possibility of hail tomorrow

About The Author

Advertisement

Latest News

अमृतसर से पाकिस्तानी तस्कर डोगर राजपूत के 2 हैंडलर गिरफ्तार अमृतसर से पाकिस्तानी तस्कर डोगर राजपूत के 2 हैंडलर गिरफ्तार
पंजाब के अमृतसर में देहात पुलिस ने एक किलो आइस (मेथामेटाफिन) और तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों...
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री:RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन
पंजाब में शुक्रवार 10 मई को छुट्टी रहेगी
कनाडा पंजाब के संगठित अपराध से जुड़े लोगों को गैंगलैंड वीजा दे रहा है : एस जयशंकर
जेजेपी के लिए परीक्षा की घड़ी, 10 में से 7 विधायक 'चुनाव प्रचार ' से गायब
बहुत ज्यादा गर्मी लगने का क्या है कारण ? इसके पीछे की क्या है असल वजह और जानिए कम करने के उपाय