शीतलहर और कोहरे की चपेट में आया उत्तर भारत, दिल्ली में 3.3 डिग्री रहा तापमान

शीतलहर और कोहरे की चपेट में आया उत्तर भारत, दिल्ली में 3.3 डिग्री रहा तापमान

Weather update

Weather update

उत्तर भारत में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है दिन भर दिन ठंड बढ़ती चली जा रही है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में पहाड़ों वाली ठंड पड़ रही है। इस सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए है, या फिर अलाव के सामने बैठे हुए है। आईएमडी ने शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को इस सर्दी की सबसे ठंड वाली सुबह रही है। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और लोधी रोड में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर भारत में फिलहाल भीषण सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान ने अगले 3 दिनों तक सर्दी और कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Read also: फ्लॉप होकर भी Hit हुए रोहित शर्मा, धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में घने कोहरे की मोटी-मोटी परतें बिछी हुई है। इसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों के साथ-साथ हवाई उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। न्यूनतम पारा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। घने कोहरे ने देश के उत्तरी हिस्सों को पूरी तरह से कवर कर रखा है। साथ ही यूपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम में भी यही स्थिति है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रविवार को न्यूनतम पारा 3 से 7 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली में 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था तो वहीं पंजाब के नवांशहर में पारा जीरो डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे की वजह से सोमवार को दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

Weather update

Latest News

न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया
  बैंगलुरू में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश की
Infinix Zero Flip लॉन्च, सस्ते में देगा ‘प्रीमियम फील
Salman Khan के दुश्मन बिश्नोई से हाथ मिलाएगी एक्स गर्लफ्रेंड, Somy Ali ने गैंगस्टर को दिया मदद का ऑफर
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला किया ,5 हथियार डिपो किए तबाह
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से भारत आए शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता
अमृतसर में हरजिंदर सिंह धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस ,SGPC ने रद्द किया ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस्तीफा
नायब सैनी आज हरियाणा CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी का इंतजार