हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट; 7 की मौत, 60 से अधिक घायल

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट; 7 की मौत, 60 से अधिक घायल

Harda blast news

Harda blast news

मध्य प्रदेश के हरदा में मगरदा रोड स्थित बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। इसके बाद भयानक विस्फोट होने लगे। कुछ इमारतों के गिरने की सूचना है। आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 60 से अधिक घायल है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा ब्लास्ट को लेकर आपात बैठक बुलाई। साथ ही मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को हरदा रवाना होने के निर्देश दिए है।

Read also: विधायक बागा ने वार्ड क्रमांक 1 में नये ट्यूबवेल का उद्घाटन किया

साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी सरकार ही उठाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए पहुंच गई। ब्लास्ट होने का सिलसिला थम नहीं रहा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहे है। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आग लगने के समय 30 से अधिक मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घायलों और मृतकों में बच्चों और महिलाओं के होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। हादसे के बाद पास की सड़क पर वाहन उछलकर दूर गिर गए। उनकी लाशें सड़क किनारे पड़ी है। हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि 20 से 25 लोग घायल हुए है। कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ औऱ एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। हमारा फोकस बचाव एवं राहत कार्यों पर है। पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद तेज धमाके हुए। करीब 10 से 15 बड़े धमाके हुए। इससे कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन ब्लास्ट की वजह से आग फैल गई। इससे उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Harda blast news

Latest News

न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया
  बैंगलुरू में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश की
Infinix Zero Flip लॉन्च, सस्ते में देगा ‘प्रीमियम फील
Salman Khan के दुश्मन बिश्नोई से हाथ मिलाएगी एक्स गर्लफ्रेंड, Somy Ali ने गैंगस्टर को दिया मदद का ऑफर
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला किया ,5 हथियार डिपो किए तबाह
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से भारत आए शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता
अमृतसर में हरजिंदर सिंह धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस ,SGPC ने रद्द किया ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस्तीफा
नायब सैनी आज हरियाणा CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी का इंतजार