शरारती तत्वों ने डिप्टी कमिश्नर मोगा कुलवंत सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई

शरारती तत्वों ने डिप्टी कमिश्नर मोगा कुलवंत सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई

मोगा, 8 फरवरी – शरारती तत्वों ने जिला मोगा के डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। इस संबंध में श्री कुलवंत सिंह ने अपनी निजी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट शेयर कर आम लोगों को सतर्क रहने को कहा है।अपनी अपील में उन्होंने कहा कि किसी ने उनके नाम, तस्वीर […]

मोगा, 8 फरवरी – शरारती तत्वों ने जिला मोगा के डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। इस संबंध में श्री कुलवंत सिंह ने अपनी निजी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट शेयर कर आम लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
अपनी अपील में उन्होंने कहा कि किसी ने उनके नाम, तस्वीर और अन्य जानकारी का उपयोग करते हुए गलत विवरण देकर प्रोफ़ाइल बनाई है। अगर किसी व्यक्ति को इस फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या अन्य कोई डिमांड आती है तो उसे इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए और इसकी सूचना पुलिस की साइबर क्राइम सेल को देनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पुलिस को सूचना दे दी है. इस कुकृत्य को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

Advertisement

Latest News