बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या होगी दूर! रोजाना खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण, जानें बनाने का तरीका

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या होगी दूर! रोजाना खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण, जानें बनाने का तरीका

हेल्दी रहने के लिए शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रखना जरूरी होता है। शरीर में हाई लेवल कोलेस्ट्रॉल से हमारी सेहत बिगड़ सकती है। इसे कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और स्वस्थ खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए घरेलू नुस्खे भी बताए जाते हैं, मगर कभी इस नुस्खे को नहीं आजमाया होगा। ये एक्सपर्ट द्वारा सुझाया हुआ नुस्खा है जिसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल बिना दवाओं के भी मैनेज हो सकता है।

क्या है ये नुस्खा?

यह नुस्खा एक आयुर्वेदिक उपचारक ने दिया है जिसमें आप घर में मौजूद इन 5 चीजों का इस्तेमाल करके कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए नींबू का रस, बारीक कटी अदरक, लहसुन, शहद और एप्पल साइडर विनेगर।

कैसे बनाएं इसे?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको 4-5 लहसुन की कलियों को छिलकर इन्हें बिल्कुल बारीक काटना होगा। साथ ही आधे अदरक को भी बारीक काट लें। आप चाहें तो इन्हें हल्का दरदरा कूट भी सकते हैं। इसके बाद इसमें आधे नींबू का रस मिला लें। अब 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना होगा।

इसके फायदे क्या हैं?
लहसुन- लहसुन में एलिसिन नामक एक पदार्थ होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक माना जाता है। नियमित रूप से रोज लहसुन की 2 कलियां खाली पेट खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

अदरक- अदरक एक एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। इसे खाने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है।

नींबू- नींबू साइट्रिक एसिड का सोर्स है। साइट्रिक एसिड से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार रोज 1 गिलास नींबू पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज किया जा सकता है।

शहद-  शहद भी एक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल फूड आइटम है। इसे खाने से न वजन बढ़ता है और न ही ब्लड शुगर लेवल। इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

एप्पल साइडर विनेगर- हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों को इसे रोजाना खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सेब का सिरका शुगर और फैट कम करने में भी सहायक होता है।

Cholesterol-level

ऐसे में इन पांचों चीजों के इस औषधीय मिश्रण को खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित किया जा सकता है।

कैसे करें सेवन?
आपको इस पेस्ट को रोज सुबह खाली पेट अच्छे से चबा-चबाकर खाना होगा और हल्का गुनगुना पानी पीना होगा। आप चाहे तो इस पेस्ट को कुछ दिनों जैसे 1 हफ्ते के लिए बना कर स्टोर भी कर सकते हैं।

Latest News

जालंधर सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता,सरगना सहित फिरोजपुर के 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन बरामद जालंधर सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता,सरगना सहित फिरोजपुर के 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन बरामद
पंजाब के जालंधर में पॉश एरिया ग्रीन पार्क से जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलो...
फैमिली के साथ वेकेशन पर निकले रणबीर-आलिया , दादी नीतू कपूर को देखकर राहा ने बजाई ताली
PM मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट का किया उद्घाटन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले CM सैनी ने पूर्व मंत्री और उनके पति को मनाया
क्या आप भी लेती है पीरियड के दौरान दवा , तो आज ही हो जाए सतर्क !
चंडीगढ़ बम ब्लॉस्ट के बाद जम्मू-कश्मीर भागने वाले थे हमलावर:5 लाख रुपए में हुआ था सौदा
भिवानी टिकट ना मिलने से नाराज नीलम ने बदले तेवर ,कांग्रेस के फैसले का किया स्वागत