नायब सैनी आज हरियाणा CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी का इंतजार

नायब सैनी आज हरियाणा CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी का इंतजार

हरियाणा में नायब सैनी आज दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। करीब 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM मंच पर पहुंच गए हैं।

नायब सैनी के साथ 13 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें अनिल विज, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्ण कुमार बेदी का नाम शामिल है। 12 विधायक मंच पर पहुंच गए हैं।

463383398_1091929405643153_9063935203569056432_n

मंत्रिमंडल की शपथ लेने वाले विधायकों जो अभी तक मंच पर पहुंचे हैं, उनमें कृष्ण पंवार, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी, अनिल विज, महिपाल ढांडा, राजेश नागर, विपुल गोयल और राव नरबीर हैं। अगली लाइन में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और अरविंद शर्मा बैठे हैं। ये पांचों कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।

दूसरी लाइन में श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव और राजेश नागर शामिल हैं। ये 6 विधायक राज्यमंत्री बन सकते हैं।

 

Latest News

न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया
  बैंगलुरू में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश की
Infinix Zero Flip लॉन्च, सस्ते में देगा ‘प्रीमियम फील
Salman Khan के दुश्मन बिश्नोई से हाथ मिलाएगी एक्स गर्लफ्रेंड, Somy Ali ने गैंगस्टर को दिया मदद का ऑफर
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला किया ,5 हथियार डिपो किए तबाह
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से भारत आए शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता
अमृतसर में हरजिंदर सिंह धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस ,SGPC ने रद्द किया ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस्तीफा
नायब सैनी आज हरियाणा CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी का इंतजार