INDIA गठबंधन पहला चुनाव हारा; चंडीगढ़ में BJP की बड़ी जीत

INDIA गठबंधन पहला चुनाव हारा; चंडीगढ़ में BJP की बड़ी जीत

Chandigarh mayor election 2024 result

Chandigarh mayor election 2024 result

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन भाजपा जीत गई है। वहीं INDIA गठबंधन अपना पहला चुनाव हार गया है। भाजपा के मनोज सोनकर मेयर बने है। उन्हें 16 वोट मिले, जबकि गठबंधन को सिर्फ 12 वोट मिले। 8 वोट कैंसिल हो गए। चुनाव में भाजपा का कांग्रेस और आम आदमीं पार्टी गठबंधन के साथ सीधा मुकाबला था।

Read also: अमेरिकी वीजा पाने का बेहतरीन मौका; नई सेवाओं का उठाएं लाभ

पहली बार भाजपा का विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA से टकराव हुआ और पहले ही मुकाबले में गठबंधन चारों खाने चित्त हो गया। INDIA गठबंधन की ओर से चंडीगढ़ में AAP-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। बता दें कि 35 पार्षदों वाले चंडीगढ़ नगर निगम में आज से पहले AAP और कांग्रेस के 20 पार्षद थे। भाजपा के 14 पार्षद हैं। भाजपा के हिस्से में एक वोट सांसद किरण खेर का भी है। बहुमत के लिए 19 वोट चाहिए लेकिन, चंडीगढ़ नगर निगम में पिछले 2 साल से भाजपा मेयर चुनाव जीत रही है। चुनाव अधिकारी अनिल मसीह थे जिन्होंने वोटिंग और वोट काउंटिंग की वीडियोग्राफी भी कराई। पिछली बार मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था।

Chandigarh mayor election 2024 result

Advertisement

Latest News