रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री ! 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री ! 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 देश की राजधानी दिल्ली में 'रेखा' राज का आगाज हो गया है। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। LG वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ ली।

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी ने भी कमान संभाली हैं। रेखा शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं। 

दिल्ली में आज से 'रेखा सरकार'। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं।

रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।

GkN1NVZXgAE6jWk

रेखा के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।

Read Also : आतंकी लंडा का साथी गिरफ्तार ! 32 कैलिबर पिस्तौल समेत 5 कारतूस बरामद

Latest News

10 मार्च को हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 मार्च को हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
हरियाणा के हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(GJU) हिसार के छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत...
जयशंकर और वांग यी की G20 में मुलाकात, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर चर्चा
स्पिन के खिलाफ लगातार छठी बार आउट होने पर विराट कोहली को रोहित शर्मा से सीखने की सलाह
ई-रिक्शा चालकों की आड़ में लूट, थाईलैंड से आए युवक को बनाया शिकार
क्या ट्रम्प भारत से बदला ले रहे हैं? इनके अवैध अप्रवासियों को पैसेंजर प्लेन से भेज रहे
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री ! 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
आतंकी लंडा का साथी गिरफ्तार ! 32 कैलिबर पिस्तौल समेत 5 कारतूस बरामद