अनमोल गगन समेत पूर्व मंत्रियों को सरकार का नोटिस ,सरकारी बंगला खाली करने के आदेश

अनमोल गगन समेत पूर्व मंत्रियों को सरकार का नोटिस ,सरकारी बंगला खाली करने के आदेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुराने मंत्री मंडल में शामिल रहे 5 विधायकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द सरकारी बंगला खाली करने के आदेश दिए हैं। जिससे नए बनाए गए मंत्रियों को रहने के लिए अलॉट किया जा सके।

पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी ने पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, चेतन सिंह जोडामाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मंत्री को पद से हटाने के 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करना होगा। इसलिए आप आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।


पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल किए है। इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सबसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

images (17)


पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है। पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाती, 2 जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

Latest News

हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस होगी - CM Nayab Saini हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस होगी - CM Nayab Saini
हरियाणा में CM और मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद आज (18 अक्टूबर) को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में कैबिनेट की पहली...
राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से झटका , कोर्ट ने नोटिस जारी कर चार हफ्ते में मांगा जवाब
पाकिस्तान से संचालित ड्रग तस्कर गैंग का सदस्य गिरफ्तार:1.350 किलो हेरोइन बरामद
न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया
Infinix Zero Flip लॉन्च, सस्ते में देगा ‘प्रीमियम फील
Salman Khan के दुश्मन बिश्नोई से हाथ मिलाएगी एक्स गर्लफ्रेंड, Somy Ali ने गैंगस्टर को दिया मदद का ऑफर
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला किया ,5 हथियार डिपो किए तबाह