AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार किया घोषित

AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार किया घोषित

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कैंडिडेट बनाया है। पार्टी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस और भाजपा का दावा है कि AAP संजीव अरोड़ा की जगह अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने सांसद अरोड़ा से कैबिनेट में जगह देने का सौदा किया है। इस साजिश से पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते।

भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा- क्या इस कदम का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब से राज्यसभा में नामांकन का रास्ता साफ करना है। क्या यह बेहतर नहीं होगा कि केजरीवाल के बजाय पंजाब से कोई व्यक्ति राज्य का प्रतिनिधित्व करे।

Read Also : जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में सेना के वाहन पर हुआ आतंकवादी हमला

कांग्रेस और भाजपा के दावों को AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने खारिज कर दिया है। प्रियंका ने कहा- अरविंद केजरीवाल न पंजाब के CM बन रहे हैं और न ही राज्यसभा जा रहे हैं। दोनों बातें बिल्कुल गलत हैं।

 

WhatsApp Image 2025-02-26 at 11.54.30 AM

 

Latest News

पंजाब में राजस्व विभाग के 235 अफसरों का तबादला पंजाब में राजस्व विभाग के 235 अफसरों का तबादला
पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने 235 अफसरों का तबादला किया है। इनमें 58...
ट्रम्प के टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद चीन की US को धमकी
करीना कपूर ने ‘बेस्ट बॉय’ इब्राहिम अली खान को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं
दिल्ली में महिला नक्सली कार्यकर्ता गिरफ्तार ! फ़र्जी पहचान से नौकरानी का कर रही थी काम
मणिपुर में एक घंटे के भीतर 5.7 और 4.1 तीव्रता के आए दो भूकंप
'केवल 4 दिन बचे हैं': AAP ने रेखा गुप्ता सरकार को भाजपा के ₹2500 वादे की दिलाई याद
हरियाणा: गौरक्षकों ने मवेशी ले जा रहे दो लोगों की पिटाई कर नहर में फेंका, एक की मौत