बांग्लादेश की नई सरकार का हिन्दुओ के लिए फरमान , ‘नमाज-अजान के दौरान हिंदू न करें दुर्गा पूजा

बांग्लादेश की नई सरकार का हिन्दुओ के लिए फरमान , ‘नमाज-अजान के दौरान हिंदू न करें  दुर्गा पूजा

बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार ने देश के हिंदुओं के लिए फरमान जारी किया है। आदेशानुसार हिंदुओं को नमाज और अजान के दौरान दुर्गा पूजा की गतिविधियां रोकने के लिए कहा गया है। सरकार ने हिंदू समुदाय से दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियां, विशेषकर अजान और नमाज के दौरान बंद करने का आग्रह किया है।

गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने आदेश जारी किया और बताया कि सरकार के फैसले से सभी पूजा समितियां सहमत हैं। सभी पूजा समितियों को नमाज और अजान के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद रखने को कहा गया है। नमाज से 5 मिनट पहले दुर्गा पूजा और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगानी होगी।

इस साल बनेंगे 32 हजार से ज्यादा मंडप
HT की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार दुर्गा पूजा मनाएगा। इससे पहले सरकार ने देश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक बुलाई गई, जिसमें सहमति से कुछ फैसले लिए गए। सरकार ने जानकारी दी है कि इस साल दुर्गा पूजा के लिए देशभर में कुल 32666 मंडप बनाए जाएंगे। 157 मंडप ढाका साउथ सिटी में और 88 नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन में होंगे।

Mohammed-Yunus-will-became-bangladesh-Next-PM

बैठक में इस बात पर चर्चा की गई है कि पूजा मंडपों में 24 घंटे सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए? पूजा को बिना किसी बाधा के करने और शरारती तत्वों की बुरी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसलिए बैठक में फैसला लिया गया कि हिंदुओं को नमाज और अजान के दौरान दुर्गा पूजा नहीं करने को कहा जाएगा। यह आदेश हिंदू समितियों ने भी मान लिया है।

वहीं राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने देश में सांप्रदायिक सद्भाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव वाला देश है। इस देश के लोग कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे धार्मिक सद्भाव खराब हो। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेकर समाज में अराजकता का माहौल पैदा करता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा जरूर दिलवाएंगे।

Latest News

Amazon सेल से पहले iPhone 15 मिल रहा है इतना सस्ता , क़ीमत जान आप भी हो जाएंगे हैरान Amazon सेल से पहले iPhone 15 मिल रहा है इतना सस्ता , क़ीमत जान आप भी हो जाएंगे हैरान
एप्पल ने iPhone 15 को 2023 में रिलीज किया था। फोन के लॉन्च होने के बाद से Amazon पर कई...
50 साल की रिसर्च, वैज्ञानिकों ने नया ब्लड ग्रुप खोजा, जानें किन-किन के लिए फायदेमंद?
जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर 11 बजे तक हुई 27% वोटिंग
हरियाणा में कल जारी होगा भाजपा का मेनिफेस्टो:रोहतक में होगा कार्यक्रम
पंजाब CM मान की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ी,सिक्योरिटी स्टाफ ने संभाला
केजरीवाल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा ,आतिशी समेत सभी मंत्री रहे साथ
भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में:सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया