भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में:सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में:सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

भारत छठी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया है। सोमवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हरा दिया। मुकाबला चीन में हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार छठी जीत है।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए। उनके अलावा उत्तम सिंह, जरमनप्रीत ने 1-1 गोल किया। साउथ कोरिया की तरफ से यंग जी हुन ने गोल किया। फील्ड गोल के लिए जरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत फाइनल में मंगलवार को मेजबान चीन से खेलेगा। यह मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चीन ने पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल के पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से आगे
मैच के पहले ही मिनट से भारत ने कोरिया पर दबाव बनाया। भारत ने कोरिया की डी पर एक के बाद एक कई मौके बनाए। क्वार्टर के 13वें मिनट में उत्तम सिंह ने गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। उन्होंने आरईजीत सिंह हुंदल के असिस्ट पर फील्ड गोल किया।

untitled-design-2024-09-16t165255693_1726485907

इससे पहले, भारत ने चौथे और पांचवें मिनट में गोल के दो मौके गंवाए। यहां अभिषेक ने पहले रिवर्स स्टिक से गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोरियन गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद उत्तम सिंह ने डी के अंदर डिफ्लेक्ट करके बॉल रहील को दी जिसे रहील गोल में कन्वर्ट करने में नाकाम रहे। कोरिया को इस क्वार्टर में 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसे टीम भुना नहीं पाई।

Latest News

पंत और लिटन दास के बीच तीखी नोकझोंक, ऋषभ की तरफ फेंका था थ्रो पंत और लिटन दास के बीच तीखी नोकझोंक, ऋषभ की तरफ फेंका था थ्रो
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला...
जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की आज 2 जनसभाएं,6 दिन में दूसरा दौरा
बीजेपी आज थोड़ी देर में जारी करेंगी हरियाणा चुनाव मेनिफेस्टो ,किसान-गरीबों पर फोकस
तरनतारन में पुलिस-बदमाशों में फायरिंग,पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल
Amazon सेल से पहले iPhone 15 मिल रहा है इतना सस्ता , क़ीमत जान आप भी हो जाएंगे हैरान
50 साल की रिसर्च, वैज्ञानिकों ने नया ब्लड ग्रुप खोजा, जानें किन-किन के लिए फायदेमंद?
जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर 11 बजे तक हुई 27% वोटिंग