ठंड में बदला स्कूलों का समय…

ठंड में बदला स्कूलों का समय…

School timings changed

School timings changed

ठंड की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही पेरेंट्स की टेंशन भी बढ़ गई है। सुबह-सुबह स्कूल जाने की टेंशन ने सिरदर्द बढ़ा दिया है। हालांकि इस बीच कई राज्यों के शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने का समय बदलकर थोड़ी राहत दी है। सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया।


मध्य प्रदेश में सुबह 10 बजे पहले नहीं खुलेंगे स्कूल-
मध्य प्रदेश में अब स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 10 बजे से पहले कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। दो पारियों में चलने वाले स्कूल भी 10 बजे पहले ओपन नहीं होंगे। स्कूलों के समय का बदलाव का आदेश 20 जनवरी तक लागू रहेगा।

Read also: Apple का न्यू प्रोडक्ट Vision Pro आ रहा है, जानिए नार्मल VR Headset से कैसे है अलग


चंडीगढ़ में सुबह 9.30 बजे पहले नहीं खुल सकते स्कूल-
चंडीगढ़ में स्कूल खुलने का समय सुबह 9.30 बजे कर दिया गया है। पहले सरकारी स्कूल सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक खुलते थे। जबकि पंजाब सरकार ने भी स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे से कर दिया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां विंटर वैकेशन 5 दिनों तक के लिए बढ़ा दी गई है। यानी दिल्ली में स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं हरियाणा में पहले ही स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा चुका है। नोएडा के 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगे। जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला है। नोएडा में कक्षा 9 से 12 तक का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां सभी स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे।

School timings changed

Advertisement

Latest News