पंजाब CM भगवंत मान को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पंजाब CM भगवंत मान को अस्पताल में  कराया गया भर्ती

पंजाब के सीएम भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। CM दफ्तर की तरफ से यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। कुछ और जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी होगी।

अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में क्यों भर्ती कराना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी। ये भी सूचना मिली थी कि उन्हें दिल्ली वापस लेकर जाना पड़ा था। हालांकि सीएम ऑफिस की तरफ से इसे मानने से मना कर दिया गया।

जिसके बाद बठिंडा में रैली के दौरान सीएम ने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा था कि अगर मैं चलता हुआ बूट का फीता बांधने के लिए बैठ जाता हूं तो कहते हैं भगवंत मान गिर गया। बताओ यारो। मैं ऐसे नहीं बैठता, मैं तो आपकी जड़ों में बैठूंगा। सीएम ने कहा कि यह आपका प्यार है। यह मेरे से नहीं डरते हैं, यह आपसे डरते हैं। क्योंकि इन्हें पता है कि इसके साथ यह लोग हैं।

भगवंत मान को 20 जुलाई 2022 की रात को पेट में तेज दर्द के बाद दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां गैस्ट्रो डॉक्टर ने उनका इलाज किया था। उन्हें पेट में इंफेक्शन बताया गया था।

whatsapp-image-2024-09-26-at-115427-1_1727334771

पंजाब CM भगवंत मान हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वह पिछले 1 महीने से लगातार चुनाव में व्यस्त चल रहे हैं। पार्टी इस बार हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सीएम का ससुराल भी हरियाणा के पिहोवा में है। वहीं पंजाब से लगती सीटों की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है।

Latest News

टीम इंडिया को मिला दूसरा ‘आर अश्विन’, बल्ले और गेंद से घरेलू क्रिकेट में मचा रहा है धमाल टीम इंडिया को मिला दूसरा ‘आर अश्विन’, बल्ले और गेंद से घरेलू क्रिकेट में मचा रहा है धमाल
आर अश्विन का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में बेहद शानदार रहा है। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना...
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, 500 करोड़ के घोटाले में फंसी एक्ट्रेस
भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान , पंजाब में बनेंगे 6 नए ITI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग केस को लेकर एक्शन ,5 राज्यों की 22 जगहों पर NIA का छापा
मोगा में करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत:7 लोग घायल
हरियाणा में वोटिंग, नूंह में पथराव:हिसार में बोगस वोटिंग पर BJP और कांग्रेस वर्कर भिड़े
करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर गैस पाइप लीक ,जेसीबी से खुदाई के दौरान हादसा,