डा. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के 5 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

डा. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के 5 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 11 जनवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देने की वचनबद्धता पर चलते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में स्थित दफ्तर में 5 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर कैबिनेट […]

चंडीगढ़, 11 जनवरी:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देने की वचनबद्धता पर चलते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में स्थित दफ्तर में 5 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नए-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और ईमानदारी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वह हमेशा सेवा भावना से अपना डियूटी निभाएं।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाबियों से किए गए वादे अनुसार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवा रही है ताकि युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए विदेश न जाना पड़े।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सपने को उजागर करते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि हमारी राज्य सरकार पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने की दिशा में काम कर रही है। जिस कारण पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया है।

इस दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरैक्टर सुखदीप सिंह झज्ज विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Tags:

Latest News

न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया
  बैंगलुरू में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश की
Infinix Zero Flip लॉन्च, सस्ते में देगा ‘प्रीमियम फील
Salman Khan के दुश्मन बिश्नोई से हाथ मिलाएगी एक्स गर्लफ्रेंड, Somy Ali ने गैंगस्टर को दिया मदद का ऑफर
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला किया ,5 हथियार डिपो किए तबाह
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से भारत आए शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता
अमृतसर में हरजिंदर सिंह धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस ,SGPC ने रद्द किया ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस्तीफा
नायब सैनी आज हरियाणा CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी का इंतजार