13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म , जानें आज कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म , जानें आज कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

 Phase 2 Voting Percentage 

 Phase 2 Voting Percentage 

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया। सिर्फ वे लोग जो लाइन में लगे हुए हैं, वे ही वोट डाल सकेंगे।

5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 76.06% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 53% के आसपास मतदान हुआ।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बूथ पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई।

सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी।

2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,202 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।

READ ALSO : ” मां के निधन के बाद जीने का रास्ता तलाश रही ” हिमाचल डिप्टी सीएम की बेटी का चुनाव लड़ने से इनकार

इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।

 Phase 2 Voting Percentage 

About The Author

Advertisement

Latest News

पंजाब में शुक्रवार 10 मई को छुट्टी रहेगी पंजाब में शुक्रवार 10 मई को छुट्टी रहेगी
10 May Holiday in Punjab:  पंजाब सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, 10 मई 2024 शुक्रवार को राज्य में सार्वजनिक...
कनाडा पंजाब के संगठित अपराध से जुड़े लोगों को गैंगलैंड वीजा दे रहा है : एस जयशंकर
जेजेपी के लिए परीक्षा की घड़ी, 10 में से 7 विधायक 'चुनाव प्रचार ' से गायब
बहुत ज्यादा गर्मी लगने का क्या है कारण ? इसके पीछे की क्या है असल वजह और जानिए कम करने के उपाय
राजीव गांधी की हत्या से जुड़ी खुफिया जानकारी हुई गायब
गतके को बढ़ावा देने के लिए हरजीत ग्रेवाल 'सिख अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर हो सकता है विचार: सुप्रीम कोर्ट