जनवरी 2024 में रही रिकॉर्ड गर्मी; यूरोपीय जलवायु एजेंसी ने तापमान बढ़ने की वजह बताई

जनवरी 2024 में रही रिकॉर्ड गर्मी; यूरोपीय जलवायु एजेंसी ने तापमान बढ़ने की वजह बताई

January 2024 warmest on record

 January 2024 warmest on record 

यूरोप की जलवायु एजेंसी ने दावा किया है कि इस साल का बीता महीना जनवरी रिकॉर्ड स्तर का गर्म रहा। जलवायु एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस के मुताबिक, वैश्विक तापमान भी बीते 1 साल में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है। बीते साल जून के बाद से हर महीना रिकॉर्ड स्तर का गर्म रहा है।

Read also: पहले दिन 139 में से 93 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया

वैज्ञानिकों का कहना है कि अल नीनो इफेक्ट के चलते प्रशांत महासागर की सतह के पानी का तापमान बढ़ गया है, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ी है। साथ ही मानव जनित कारणों से भी तापमान बढ रहा है। जनवरी में वैश्विक तापमान 1.66 डिग्री सेल्सियस औसत से ज्यादा रहा। इससे पहले 1850-1900 के जनवरी माह में इतना तापमान बढ़ा था। जनवरी 2024 में औसत तापमान 13.14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि साल 2020 की जनवरी की तुलना में 0.12 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। साल 2015 में दुनिया के देश पेरिस समझौते के तहत वैश्विक औसत तापमान को 2 डिग्री सेल्सियस कम करने पर सहमत हुए थे। विभिन्न रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दुनिया पेरिस समझौते के लक्ष्य के आसपास भी नहीं है।

 January 2024 warmest on record 

Advertisement

Latest News