हरियाणा कैबिनेट की 2 घंटे चली बैठक खत्म:थोड़ी देर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

हरियाणा कैबिनेट की 2 घंटे चली बैठक खत्म:थोड़ी देर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक करीब 2 घंटे चली। हरियाणा सचिवालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मुख्यमंत्री थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देंगे। मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी खुद देंगे।

हरियाणा कैबिनेट की इस बैठक पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों की नजर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हो रही इस इस बैठक में सरकार कर्मचारियों से जुड़े दो अहम फैसले ले सकती है।

WhatsApp Image 2024-06-27 at 6.21.38 PM

इस बैठक में सैनी सरकार अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की नीति बना सकती है और रिटायरमेंट की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल कर सकती है। इसलिए हरियाणा के कर्मचारियों की इस बैठक पर नजर है। इसके अलावा कैबिनेट स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाने पर भी अपनी अंतिम मुहर लगा सकती है। हाल ही में सैनी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन 25000 से बढ़ाकर 40000 की है।

हरियाणा कर्मचारियों की ये दो प्रमुख मांगें हैं, जो लंबे समय से लंबित हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा को मिले फीडबैक के अनुसार सरकारी कर्मचारियों ने भाजपा उम्मीदवारों को अपेक्षित संख्या में वोट नहीं दिए।

कई जगहों से ऐसी खबरें आईं कि सैकड़ों कर्मचारी ऐसे थे, जिन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया। कर्मचारियों की इस नाराजगी को दूर करने और उन्हें अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए पार्टी ने उनकी दो प्रमुख मांगों को स्वीकार करने का फैसला किया है। आज दोपहर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन दोनों मांगों पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा आपातकाल सेनानियों और हिंदी आंदोलनकारियों की पेंशन भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है। आज कैबिनेट में इस घोषणा को मंजूरी देकर सरकार 1 जुलाई से बढ़ी हुई पेंशन देना शुरू कर सकती है।

About The Author

Advertisement

Latest News

हरियाणा में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का खुलेगा कैंपस हरियाणा में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का खुलेगा कैंपस
हरियाणा में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) का कैंपस खुलेगा। यह कैंपस 50 एकड़ जमीन पर बनेगा। अभी यह तय...
अमृतपाल सिंह का एक और साथी विधानसभा उपचुनाव लड़ेगा
सफेद शक्कर या ब्राउन शुगर जानिए हेल्थ के लिए दोनों में से क्या है बेहतर ..
फाइनल में पहली बार IND Vs SA ,इंडिया-साउथ अफ्रीका वर्ल्डकप फाइनल में बारिश के 51% चांस
लद्दाख में नदी में फंसा सेना का टैंक,5 जवान बहे
10 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया
जमीन घोटाला मामले में पूर्व CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली