दभात भरने जा रहे परिवार की क्रूजर और ट्राले की हुई टक्कर, 4 महिलाओं समेत 12 घायल

दभात भरने जा रहे परिवार की क्रूजर और ट्राले की हुई टक्कर, 4 महिलाओं समेत 12 घायल

Accident in dadri

Accident in dadri

चरखी दादरी के एनएच 334 बी पर चरखी दादरी के बिरहीकलां गांव के समीप सोमवार सुबह भात भरने जा रहे परिवार की क्रूजर और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में क्रूजर सवार एक परिवार के 12 लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल है। दादरी सिविल अस्पताल से चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। दादरी सदर थाना पुलिस ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Read also: क्या पीएम मोदी की वजह से टला था यूक्रेन पर रूस का परमाणु हमला?

जानकारी के अनुसार, बुढेडी निवासी सुखबीर का परिवार सोमवार सुबह क्रूजर में सवार होकर भात भरने के लिए ग्ररूग्राम जा रहे थे। उसी दौरान जब वे साढे़ 8 बजे बिरहीकलां से थोड़ी आगे पहुंचे तो उनकी क्रूजर को सामने से आ रहे 1 ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और क्रूजर सवार सभी लोग घायल हो गए।
वहीं, राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में रविता समेत तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हादसे के चलते एनएच-334 बी की यातायात व्यवस्था कुछ देर तक प्रभावित रही।

Accident in dadri

About The Author

Advertisement

Latest News

पंजाब में रविकरन सिंह काहलों भाजपा में शामिल पंजाब में रविकरन सिंह काहलों भाजपा में शामिल
शिरोमणि अकाली दल (SAD) से पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते एक दिन पहले निकाले गए रविकरन सिंह काहलों भाजपा में...
हरियाणा में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को नहीं मिला टाइम:राहुल गांधी 2 दिन के लिए करेंगे प्रचार
फेसबुक और इंस्टाग्राम हुआ डाउन , लाखों यूजर को आ रही है परेशानी
हैदराबाद के 'सनराइजर्स' टीम करेगी पलटवार , गुजरात को हराकर प्लेऑफ में मारेगी एंट्री
पंजाब में कल आएंगे अरविंद केजरीवाल
' 'फिल्म को नहीं देखना चाहते, तो मत देखिए लेकिन...' एनिमल' कॉन्ट्रोवर्सी पर मनोज बाजपेयी की दो टूक
करनाल में मराठा वीरेंद्र को लगा बड़ा झटका:रोड समाज के हिम्मत सिंह को बना दिया एचएसएससी का चेयरमैन