लियोनल मेसी बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, महिलाओं में ऐताना बोनमती ने जीता अवॉर्ड

लियोनल मेसी बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, महिलाओं में ऐताना बोनमती ने जीता अवॉर्ड

Fifa awards 2023

Fifa awards 2023

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने पिछले 4 वर्षों में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। उन्होंने करीबी मुकाबले में नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पीछे छोड़ा। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने पिछले चार वर्षों में 3 बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। उन्होंने करीबी मुकाबले में नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पीछे छोड़ा। महिलाओं में ऐताना बोनमती ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। सितारों से सजे एक समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्ट्राइकर ऐताना बोनमती को द बेस्ट फीफा अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्रबंधक का पुरस्कार जीता, जबकि इंग्लैंड की कोच सरीना विगमैन ने रिकॉर्ड चौथी बार महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता। गार्डियोला ने इंटर मिलान के सिमोन इंजाघी और नेपोली के लुसियानो स्पैलेटी को हराकर यह सम्मान हासिल किया।

Read also: डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल; सारी परेशानियों का समाधान है यह 1 पेड़ जिसके फल भी है कारगर

मेसी ने हालैंड के साथ टाई-ब्रेकर कैसे जीता-
लियोनेल मेसी ने कतर में अर्जेंटीना की पुरुष टीम को विश्व कप जिताने में अपने योगदान के लिए 2022 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। पेरिस सेंट-जर्मन के साथ लीग एक खिताब जीतने और मेजर लीग सॉकर में अपने पहले सीजन में इंटर मियामी को लीग कप जीताने के बाद मेसी एक बार फिर इस अवॉर्ड की रेस में थे। मेसी ने मैनचेस्टर सिटी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 52 गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड और अपने पूर्व साथी किलियन म्बाप्पे को पीछे छोड़ा। मेस्सी ने 2019 का सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता था और इससे पहले पांच मौकों (2009, 2010, 2011, 2012, 2015) पर यह अवॉर्ड जीत चुके है। उन्होंने कुल आठवीं बार यह सम्मान हासिल किया है। पुरस्कार के लिए फीफा रेटिंग प्रणाली में मेसी और हालैंड 48-48 अंकों के साथ बराबरी पर थे।

Fifa awards 2023

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने