किसानों के मार्च का NCR के ट्रैफिक पर असर; दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा 10 किलोमीटर का लंबा जाम

किसानों के मार्च का NCR के ट्रैफिक पर असर; दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा 10 किलोमीटर का लंबा जाम

Delhi farmer protest

Delhi farmer protest

एमएसपी पर कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी किसानों ने मंगलवार के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का एलान किया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने इसके मद्देनजर यात्रियों के लिए यातायात सलाह जारी की है। ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते दिल्ली-एनसीआर में लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई रास्तों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आ रहे है। ऐसे में किसानों की दिल्ली में एंट्री रोकने और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है।

Read also: राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी: बलकार सिंह  

इसी कड़ी में दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई है और कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के शहरों में लोगों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। किसानों के दिल्ली मार्च के चलते नोएडा से दिल्ली आने वाले डीएनडी मार्ग पर सुरक्षा और यातायात को लेकर कई इंतजाम किए गए हैं। मार्ग पर पुलिसकर्मी, अर्ध सैनिक बल के जवानों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई है। इससे मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है। किसानों के मार्च के एलान के चलते पुलिस ने कई प्रतिबंध लागू किए है। इसके चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के पहिए थम गए। इससे करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। किसानों के दिल्ली कोच को लेकर दिल्ली के रजोकरी बॉर्डर पर भारी मात्रा में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात है। दिल्ली पुलिस ने एक्सप्रेस-वे की सर्विस पर बेरीकेड्स लगाकर बंद कर दिया। साथ ही फेंसिंग की जा रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से ड्रोन के जरिए भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Delhi farmer protest

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने