विभिन्न नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों की प्रगति का लिया जायज़ा

विभिन्न नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों की प्रगति का लिया जायज़ा

चंडीगढ़, 7 फरवरीः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। यह जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह बताया शहरों में चल रहे नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने से राज्य के जल सप्लाई नैटवर्क में बड़ा सुधार होगा।  […]

चंडीगढ़, 7 फरवरीः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। यह जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह बताया शहरों में चल रहे नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने से राज्य के जल सप्लाई नैटवर्क में बड़ा सुधार होगा। 

आज यहाँ म्युनिसिपल भवन चंडीगढ़ में विभिन्न नहरी जल सप्लाई प्रोजैक्टों की प्रगति का जायज़ा लेते हुये स्थानीय निकाय मंत्री ने एल एंड टी कंपनी के इंडिया के हैड और प्रोजैक्ट मैनेजरों को निर्देश दिए कि इन चल रहे नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाये। 

विभाग के सीनियर अधिकारियों की हाज़िरी में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नहरी जल सप्लाई की सुविधा अमृतसर और जालंधर के शहर निवासियों को मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोजैक्ट प्रगति अधीन है। इसके इलावा उन्होंने कहा कि पटियाला के लोगों को भी 24Û7 नहरी जल सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रोजैकट प्रगति अधीन है। 

उन्होंने एल एंड टी कंपनी के इंडिया हैड और प्रोजैक्ट मैनेजरों को कहा कि शहरी क्षेत्र में नये नवीन विचारों को अमल में लाते हुए निर्माण किया जाये जिससे शहर निवासियों को कम से कम परेशानी हो। 

इस मौके पर मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव अजोए शर्मा, पी. एम. आई. डी. सी. के सी. ई. ओ. दीप्ति उप्पल और स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता और अन्य अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित थे। 

Tags:

Advertisement

Latest News