मुख्यमंत्री द्वारा फ़ौजी जवान तरलोचन सिंह की शहादत पर अफ़सोस जताया

मुख्यमंत्री द्वारा फ़ौजी जवान तरलोचन सिंह की शहादत पर अफ़सोस जताया

चंडीगढ़, 15 जनवरी:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय फ़ौज के जवान तरलोचन सिंह की शहादत पर गहरा दुख और अफ़सोस जताया, जिन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीदी प्राप्त की।  आज यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सिख एल.आई. में तैनात 35 वर्षीय जवान देश की एकता, अखंडता […]

चंडीगढ़, 15 जनवरी:  
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय फ़ौज के जवान तरलोचन सिंह की शहादत पर गहरा दुख और अफ़सोस जताया, जिन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीदी प्राप्त की।  
आज यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सिख एल.आई. में तैनात 35 वर्षीय जवान देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए ड्यूटी निभाते हुए बफऱ् के कारण हादसाग्रस्त होकर गंभीर रूप में जख़़्मी हो गया था। उन्होंने कहा कि बदकिस्मति से तरलोचन सिंह जोकि गाँव जखेपल धालीवालबास, तहसील सुनाम उधम सिंह वाला, जि़ला संगरूर का रहने वाला है, ने आर्मी अस्पताल में ईलाज के दौरान शहीदी प्राप्त की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लिए और ख़ासकर दुखी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।  
मुख्यमंत्री ने बहादुर शहीद के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस शहीद ने देश की एकता की रक्षा करते हुए राज्य की गौरवमई विरासत को बरकरार रखने के लिए अपनी ड्यूटी बहादुरी के साथ निभाने में पूरी लगन और समर्पित भावना दिखाई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शहीद का अतुलनीय बलिदान उनके साथी सैनिकों को अपनी ड्यूटी और अधिक निष्ठा भावना से निभाने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।  

Tags:

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन