700 से ज्यादा यात्रियों में फैली दहशत ! Air India के बाद इंडिगो की 2 इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी

700 से ज्यादा यात्रियों में फैली दहशत ! Air India के बाद इंडिगो की 2 इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी

30 से 25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे 2 विमानों में बम होने की धमकी मिलने से 700 से ज्यादा पैसेंजरों की जान दांव पर लग गई है। जी हां, आज सुबह जहां एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी, वहीं अब इंडिगो की 2 फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। तीनों इंटरनेशनल फ्लाइट हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी।

वही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 56 मुंबई से जेद्दाह जा रही थी और दूसरी फ्लाइट 6E 1275 ने भी मुंबई से मस्कट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन जब दोनों फ्लाइट आसमान में थीं तो एयरपोर्ट स्टाफ को दोनों फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। आनन फानन में दोनों फ्लाइट की नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर डॉग और बम स्कवाड से जांच कराई गई। पैसेंजरों और क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू कर लिया गया है।

GZ1Gb80XMAgGXRw

बता दें कि सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट को न्यूयॉर्क जाना था, लेकिन जब फ्लाइट आसमान में थी तो क्रू मेंबर्स को फ्लाइट में बम होने का अलर्ट मिला। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग अनाउंस की गई तो पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया था। दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई और पैसेंजरों-क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया गया। बम और डॉग स्कवाड से प्लेन का कोना-कोना खंगाला गया। पैसेंजरों और उनके सामान की चैकिंग भी की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पूरी तसल्ली होने के बाद ही फ्लाइट को न्यूयॉर्क के लिए रवाना किया गया, लेकिन करीब 2 घंटे पैसेंजरों की जान सांसत में फंसी रही।

 

Latest News

न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया
  बैंगलुरू में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश की
Infinix Zero Flip लॉन्च, सस्ते में देगा ‘प्रीमियम फील
Salman Khan के दुश्मन बिश्नोई से हाथ मिलाएगी एक्स गर्लफ्रेंड, Somy Ali ने गैंगस्टर को दिया मदद का ऑफर
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला किया ,5 हथियार डिपो किए तबाह
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से भारत आए शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता
अमृतसर में हरजिंदर सिंह धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस ,SGPC ने रद्द किया ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस्तीफा
नायब सैनी आज हरियाणा CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी का इंतजार