"सस्ता सिलेंडर लेना है तो BPL कार्ड बनवा लें " सोनीपत में CM सैनी का भूपेंद्र हुड्‌डा पर तंज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को सोनीपत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर तंज कसा। सनपेड़ा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 'हुड्डा साहब आपको भी 500 रुपए में गैस सिलेंडर लेना है, तो बीपीएल कार्ड बनवा ले'। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को दिखाएंगे राज कैसे चलता है। बारिश कम होने के चलते किसानों को सहायता राशि देने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी उनके साथ थे।

गन्नौर हलके के गांव सनपेड़ा में जोगी समाज द्वारा रविवार को स्वाभिमान रैली की गई। यहां मंच से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। आज हरियाणा के सभी वर्ग के लोग उनके साथ हैं।

WhatsApp Image 2024-08-15 at 11.41.02 AM

मुख्यमंत्री CM नायब सैनी ने कहा कि तीज के अवसर पर प्रदेश में गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिल रहा है। उन्होंने ​​​​​​​पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि ​​​​​​​हुड्डा साहब आपको भी गैस सिलेंडर लेना है तो बीपीएल कार्ड बनवा लें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विकास को 545 करोड़ रुपए देने का काम किया जा चुका है। चुनाव आचार संहिता लागू हो गई, वर्ना और भी रुपए भेज देते। उन्होंने कहा कि सीएम आवास के दरवाजे आम आदमी के लिए रात को भी खुले हैं।

Latest News

जालंधर सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता,सरगना सहित फिरोजपुर के 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन बरामद जालंधर सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता,सरगना सहित फिरोजपुर के 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन बरामद
पंजाब के जालंधर में पॉश एरिया ग्रीन पार्क से जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलो...
फैमिली के साथ वेकेशन पर निकले रणबीर-आलिया , दादी नीतू कपूर को देखकर राहा ने बजाई ताली
PM मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट का किया उद्घाटन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले CM सैनी ने पूर्व मंत्री और उनके पति को मनाया
क्या आप भी लेती है पीरियड के दौरान दवा , तो आज ही हो जाए सतर्क !
चंडीगढ़ बम ब्लॉस्ट के बाद जम्मू-कश्मीर भागने वाले थे हमलावर:5 लाख रुपए में हुआ था सौदा
भिवानी टिकट ना मिलने से नाराज नीलम ने बदले तेवर ,कांग्रेस के फैसले का किया स्वागत