लुधियाना जेल में 2 कैदियों ने की सुरंग खोदने की कोशिश…

लुधियाना जेल में 2 कैदियों ने की सुरंग खोदने की कोशिश…

2 prisoners tried to dig tunnel

 2 prisoners tried to dig tunnel

चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ब्रेक कांड की तरह ही लुधियाना की जेल में बंद 2 कैदियों ने जेल तोड़ने की कोशिश की। 2 कैदी बाथरूम की ईंट निकालने के बाद सुरंग खोदने की कोशिश में थे। मामले का खुलासा होने पर जेल प्रशासन हैरान रह गया। तुरंत दोनों कैदियों की बैरक को बदला गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात पुलिस को दी। जेल के सहायक अधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम चंद उर्फ मिथुन और सरब उर्फ बकरू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मिथुन के खिलाफ गुरदासपुर और सरब के खिलाफ एसबीएस नगर के थाने में चोरी के मामले दर्ज है। दोनों पिछले काफी समय से जेल में बंद थे। दोनों को लुधियाना सेंट्रल जेल के एनबी वार्ड की बैरक नंबर पांच में बंद किया गया था। आरोपी जेल से फरार होने की तैयारी में थे।दोनों ने चंडीगढ़ बुड़ैल जेल ब्रेक कांड की तरह ही सुरंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। दोनों ने बाथरूम के अंदर से काफी ईंट उखाड़ दी थी और सुरंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी ताकि जेल से फरार हुआ जा सके।

Read also: गोवा पहुंचे पीएम मोदी; ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का किया उद्घाटन

रूटीन जांच के दौरान बाथरूम का नजारा देख जेल प्रशासन हैरान रह गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जेल के आलाधिकारियों को दी। सबसे पहले जेल प्रशासन ने दोनों की बैरक बदली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। चौकी ताजपुर के प्रभारी जनकराज ने बताया कि दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद पूछताछ की जाएगी।

 2 prisoners tried to dig tunnel

Latest News

मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब कैबिनेट से छुट्टी बोले " मुझे CM ने इस्तीफा देने के लिए कहा था मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब कैबिनेट से छुट्टी बोले " मुझे CM ने इस्तीफा देने के लिए कहा था
राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए NRI, उद्योग और वाणिज्य मंत्री बन गए...
खेल जगत में छाई शोक की लहर, कार एक्सीडेंट में 28 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, 22 जून को हुई थी शादी
बीजेपी सरकार ने मीडिल क्लास को नई गाड़ियां खरीदने के लिए किया मजबूर'- मनीष सिसोदिया
" यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी हुई " , PM मोदी का घाना की संसद में संबोधन
" आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव " - अरविंद केजरीवाल
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल लखविंदर की मौत ,पहले पत्नी की भी गई जान
" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी