33.9 C
Chandigarh

माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जी.एस. संधावालिया ने अदालतों का वार्षिक निरीक्षण किया

- Advertisement -spot_img

लुधियाना, 27 मार्च (000) – पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने आज समराला, खन्ना, पायल और लुधियाना की अदालतों का वार्षिक निरीक्षण किया।

इससे पहले आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुनीष सिंगल, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, खन्ना के एस.एस.पी. अमनित कोंडल ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का समराला पहुंचने पर स्वागत किया। वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने समराला, खन्ना, पायल और लुधियाना की अदालतों का भी दौरा किया और सभी अदालतों के न्यायाधीशों से बातचीत की।

इसके अलावा जस्टिस जी.एस. संधावालिया ने बार रूमों का भी दौरा किया और बार एसोसिएशन की मुश्किलों को सुना। उन्होंने शिकायतों का यथाशीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img