घूमने के है शौकीन? तो इन 4 Travel Gadgets को रखना न भूलें…
By PNT Media
On
2024 best travel gadgets
2024 best travel gadgets
दुनियाभर में भारतीय पर्यटन स्थल को परिचित करने के उद्देश्य से हर साल 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे मनाया जाता है। आज यानी 25 जनवरी 2024 को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी से लगातार 3 दिनों की छुट्टियां है, 26 जनवरी को रिपब्लिक डे, 27 जनवरी को शनिवार और 28 जनवरी को रविवार है। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में जान लीजिए जिससे आपका सफर आरामदायक बन सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ट्रैवल गैजेट्स लेकर आए है जिसे आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते है।
Read also: समालखा पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा, सैलजा बोलीं- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला भाजपा की साजिश
आइए बेस्ट 4 ट्रैवल गैजेट्स के बारे में जानते है-
- Solar Power Bank- कहीं बाहर घूमने जाएं और साथ में स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर कोई अन्य गैजेट न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। हालांकि, चार्जिंग गैजेट्स को चार्ज करना भी जरूरी होता है और हर जगह बिजली का फायदा मिल सके, ये भी जरूरी नहीं है। ऐसे में आप अपने फोन या लैपटॉप या फिर अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए अपने ट्रैवल बैग में सोलर पावर बैंक को रखना न भूलें।
- Organizer Bag- ट्रैवलिंग के दौरान ऑर्गेनाइजर बैग का होना भी जरूरी है। इसमें चार्जर, डाटा केबल, इयरफोन्स समेत अन्य तरह के वायर्ड डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए रख सकते हैं। आमतौर पर इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये के करीब है।
- Instant Camera- आप अपने मोबाइल फोन के बजाए कैमरे से फोटो खींचना चाहते है तो इंस्टेंट कैमरे को ट्रैवल बैग में रख सकते है। इंस्टेंट कैमरे के जरिए आपको क्लिक के साथ फोटो भी मिल जाएगा। ये एक छोटे साइज का इंस्टेंट कैमरा होता है जो आमतौर पर 5000 रुपये की कीमत में मिलता है।
- Torch Keychain- ज्यादातर फोन में फ्लैश लाइट भी होती है, जो अंधेरे होने पर टॉर्च की तरह काम करती है। हालांकि, किसी वजह से आपके पास फोन न हो या फिर अंधेरे होने पर आप ऐसे टॉर्च का इस्तेमाल करना चाहते हो, जो आसानी से पॉकेट में भी केयरी की जा सकेगे तो इसके लिए आप टॉर्च कीचैन को रख सकते है।
2024 best travel gadgets
Related Posts
Latest News
02 Nov 2026 16:26:26
In a significant crackdown on the proliferation of illegal firearms in the National Capital Region (NCR), the Gurugram Police have...
