25.9 C
Punjab

मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस के 3 गुर्गों को पकड़ा: एक को हरियाणा से पकड़ा, तीनों ट्राईसिटी में लोगों को धमका कर पैसे वसूलते थे

Gangster Lawrence’s 3 goons were caught मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की गिरफ्तारी मोहाली से, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से की गई है। यह तीनों ट्राईसिटी में लोगों को धमकाने और पैसे की वसूली करने का काम करते थे।

पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि मोहाली पुलिस इस मामले में अभी कोई ज्यादा खुलासा नहीं कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में प्रेस वार्ता करेंगे।

READ ALSO : पंजाब में पराली जलाने के एक दिन में 1150 मामले; राज्य और केंद्र की 600 से अधिक उड़नदस्ता टीमें मैदान में

वीरवार को गुरपाल को किया था काबू

मोहाली पुलिस ने वीरवार को लॉरेंस गैंग के गुर्गे गुरपाल को काबू किया था। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव रणखंडी से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 0.30 बोर की चाइना मेड पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए थे।

जीरकपुर एनकाउंटर के बाद से चल रहा था फरार

6 नवंबर को मोहाली पुलिस और लॉरेंस के गुर्गों के बीच में जीरकपुर कस्बे के VIP रोड पर मुठभेड़ हुई थी। इसमें पुलिस ने गोली लगने के बाद एक गैंगस्टर मनजीत सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गुरपाल सिंह वही आरोपी है जो उस दिन एनकाउंटर के दौरान फरार हो गया था।

डेराबस्सी में लिए थे हथियार

गिरफ्तार मनजीत सिंह उर्फ गुरी से पूछताछ में सामने आया कि गुरपाल सिंह मौके से फरार होकर उत्तर प्रदेश भाग गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही डेराबस्सी में दो अज्ञात युवकों से हथियार लिए थे। वह युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। दोनों ने जीरकपुर में ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। Gangster Lawrence’s 3 goons were caught

Latest news
- Advertisement -
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -