15.5 C
Punjab

लुधियाना में एक युवक को कार ने मारी टक्कर, हाथ कट गया, सड़क पर तड़प रहा था, राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल.

In the accident, the young man was लुधियाना में देर रात कोहाड़ा रोड पर लक्खोवाल कट के पास एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की एक बाजू अलग हो गई। दर्द से कराहते युवक को एक राहगीर ने सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।

घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी हालत नाजुक है। बेसुध हालत में होने के कारण वह अपनी पहचान बताने में असमर्थ है।

READ ALSO : चंडीगढ़ शिक्षा विभाग का फरमान, पंजाब के बच्चों को नहीं मिलेगा चंडीगढ़ के स्कूलों में दाखिला!

सड़क पर तड़प रहा था युवक
थाना जमालपुर के ASI मुख्तयार सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात हादसे की सूचना मिली थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह होशियारपुर का रहने वाला है। लक्खोवाल कट के पास एक युवक घायल हालत में सड़क पर तड़पता मिला। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो राहगीर उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंच चुका था। उसकी कटी हुई बाजू भी डाक्टरों के सुपुर्द कर दी है।

घायल युवक का उपचार चल रहा है। हादसा किन कारणों से हुआ अभी कुछ पता नहीं। युवक के होश में आने के बाद ही पूरा मामला पता चल पाएगा। फिलहाल हादसे वाली जगह की सीसीटीवी भी चेक करवाए जाएंगे ताकि पता चल सके किस वाहन ने युवक को टक्कर मारी है। In the accident, the young man was

Latest news
- Advertisement -
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -