15 C
Punjab

दिल्ली में AQI फिर 300 पार, हवा बहुत खराब:10 दिन बाद आज से स्कूल खुले; ट्रकों की एंट्री और कंस्ट्रक्शन वर्क से रोक हटी

AQI then crossed 300 दिल्ली में सोमवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में रही। सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 310 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 10 बजे आनंद विहार में 364, आईटीओ में 322, आरके पुरम में 348 और द्वारका में 376 दर्ज किया गया।

वहीं 10 दिन बाद आज दिल्ली के स्कूल खोल दिए गए हैं। प्रदूषण के चलते सरकार ने 8 नवंबर को स्कूलों में 10 दिन के विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी थी।

इसके साथ ही दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क और ट्रकों की एंट्री पर रोक हट गई है। दरअसल, प्रदूषण कम होता देख 14 दिन बाद शनिवार 18 नवंबर को दिल्ली से GRAP-IV (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) हटा दिया गया था। इसे 5 नवंबर को लागू किया गया था।

BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर बैन अभी भी लागू
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कम होता देख दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा- पिछले दो दिनों में दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। GRAP-4 प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, लेकिन मैं दिल्ली के लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध करता हूं। ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध हटा दिया गया है, BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर बैन अभी भी लागू है।

राय ने आगे कहा कि, दिवाली से ठीक पहले बारिश के चलते राहत हुई थी, लेकिन त्योहार पर लोगों ने पटाखे फोड़कर फिर हवा खराब कर दी थी। हालांकि, अब हवा में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है। इस बीच सभी को एहतियात बरतना होगा।

READ ALSO : फाइनल में भारत की हार के टॉप-5 फैक्टर्स:खराब शॉट खेलकर कप्तान ने गंवाया विकेट, 3 विकेट मिलने के बाद भी अटैक नहीं किया

दिल्ली में GRAP-IV लागू होने पर क्या-क्या बैन था
दिल्ली में 5 नवंबर को GRAP का चौथा स्टेज लागू किया गया था। इसके तहत कॉमर्शियल गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। सब्जी, फल, दवा जैसे जरूरी सामान की आपूर्ति करने वाले, CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर बाकी ट्रकों की आवाजाही प्रतिबंधित थी।

किसी जगह पर GRAP-IV तब लगाया जाता है, जब वहां का AQI लास्ट स्टेज यानी 450-500 के बीच पहुंच जाता है। दिल्ली में GRAP-IV लागू होने के साथ ही GRAP-I, II और III के नियम भी लागू हैं। इनके तहत गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन वर्क, BS-3 कैटेगरी वाले पेट्रोल और BS-4 कैटेगरी वाले डीजल, चार पहिया वाहनों पर बैन है।

सरकार ने मॉर्निंग वॉक-एक्सरसाइज से बचने की सलाह दी
दिल्ली सरकार ने दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को मॉर्निंग-इवनिंग वॉक और फिजिकल एक्सरसाइज से बचने की सलाह दी है। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने 11 नवंबर एडवाइजरी जारी की थी। इसमें लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील की गई थी। इसके अलावा मच्छर भगाने वाली कॉइल या अगरबत्ती ना जलाने के लिए भी कहा गया था।सुप्रीम कोर्ट के तमाम प्रतिबंधों के बावजूद दीपावली पर पूरे भारत में जमकर आतिशबाजी हुई। दीपावली की रात पूरे भारत की एयर क्वालिटी करीब 40% तक खराब हुई है। दिल्ली में प्रदूषण दोगुना हो गया। ये ट्रेंड कई शहरों में देखने को मिला। AQI then crossed 300

Latest news
- Advertisement -
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -