A party last night at Sri Kartarpur Sahib Gurdwara Premises पाकिस्तान के श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में बीती रात एक पार्टी हुई। जिसमें नॉनवेज तक परोसा गया। इस पार्टी के बाद पाकिस्तान की परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मुहम्मद अबू बकर आफताब कुरैशी विवादों में आ गए हैं। यह पार्टी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी से बीस फीट की दूरी पर की गई।
सूत्रों के अनुसार ये पार्टी 18 नवंबर रविवार की रात आठ बजे शुरू हुई थी। जिसमें पाकिस्तान के जिला नारोवाल के डीसी मोहम्मद शारूख, पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न समुदायों के 80 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में शराब और मांस का सेवन जमकर हुआ। वहीं अधिकारी नशे में झूमते हुए भी नजर आए। इस पार्टी के बाद पाकिस्तान सिख समुदाय में रोष भी है और इसका विरोध भी दर्ज किया गया है।
खास बात रही कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी गोबिंद सिंह भी इस पार्टी में शामिल हुए और काफी समय पार्टी में रहे। उनकी मौजूदगी में ये सब होने के बाद सिख समुदाय हैरान है। इतना ही नहीं, इस पार्टी में करतारपुर कॉरिडोर के एंबेसडर रहे रमेश सिंह अरोड़ा भी मौजूद थे।
वहीं, पहली पंक्ति में मेहमानों और मेजबान सैयद अबू बकर कुरैशी को डांस का आनंद लेते देखा गया था।
READ ALSO : पराली जलाने के मामलेः पंजाब पुलिस द्वारा 932 एफआईआर दर्ज, 7405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना
गुरु नानक देव जी यहीं समाए
करतारपुर साहिब पाकिस्तान के नारोवाल जिले में रावी नदी के पास स्थित है। इसका इतिहास 500 साल से भी पुराना है। माना जाता है कि 1522 में सिखों के गुरु नानक देव ने इसकी स्थापना की थी। उन्होंने अपने जीवन के आखिरी साल यहीं बिताए थे।
अबू बकर कुरैशी ने किया आरोपों को खारिज
सैयद अबू बकर कुरैशी ने अपने पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक डांस पार्टी नहीं थी, बल्कि PMU में आयोजित एक आधिकारिक रात्रिभोज था। इस कार्यक्रम में जिला नरोवाल के वरिष्ठ नागरिक और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षाविदों ने भी भाग लिया। यहां तक कि ज्ञानी गोबिंद सिंह भी रात्रि भोज में उपस्थित थे।
जब एक धार्मिक स्थान पर गायन, नृत्य और नॉन-वेज के बारे में सवाल किया गया, तो कुरैशी ने स्पष्ट किया कि गायन सिखों और मुसलमानों दोनों की शाम की प्रार्थना के बाद ही शुरू हुआ। सारा रजा खान सहित कलाकार, जो पहले भारत में प्रदर्शन कर चुके हैं, शामिल थे संगीत कार्यक्रम के भाग में, कुछ मेहमानों ने नृत्य में भाग लिया। उन्होंने आगे दावा किया कि पार्टी गुरुद्वारा दरबार साहिब से दूर हुई और ये गुरुद्वारा परिसर के भीतर नहीं थी। A party last night at Sri Kartarpur Sahib Gurdwara Premises