Temperature drop उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है. रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा दिन के तापमान में भी पहले की तुलना में गिरावट आई है। जिसके चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।पंजाब के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा दिखना शुरू हो गया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कल के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इस बीच, राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 9.8 डिग्री और सबसे अधिक तापमान मोहाली में 14.3 डिग्री सेल्सियस है.
READ ALSO : उच्च न्यायालय ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाले हरियाणा के कानून को रद्द किया
पंजाब के अलावा, हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 नवंबर यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा.
मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश संभव है. दक्षिणी असम, मिजोरम और नागालैंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Temperature drop