16.4 C
Punjab

खन्ना में कार-मोटरसाइकिल टक्कर: चचेरे भाई की मौत, तीसरा गंभीर घायल; एक विवाह समारोह से लौट रहे थे

खन्ना में चंडीगढ़ रोड पर कार और बाइक की टक्कर में 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर से घायल है। मृतकों की पहचान रोहित उर्फ गोलू (20) तथा नवी उर्फ गिन्नू (19) के रूप में हुई है। दोनों लोहारी कलां के रहने वाले थे। इनका साथी हरप्रीत सिंह निवासी रामपुर कलेरा गंभीर घायल है।

तीनों युवक दोराहा में शादी समारोह से लौट रहे थे। शुक्रवार देर रात पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई।

READ ALSO : हरेक वर्ग के लोगों द्वारा नशा विरोधी साइकिल रैली को बड़ी स्वीकृति  

नवी के बड़े भाई की डेढ़ महीने पहले हुई मौत
मृतक नवी के पिता कर्म सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। इस बाप ने डेढ़ महीने में 2 बेटे गंवा दिए। बड़े बेटे की मौत डेढ़ महीने पहले करंट लगने से हुई थी। वहीं अब हादसे में छोटे बेटे की मौत हो गई। उधर, रोहित भी अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस
सिटी थाना SHO हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएं

Latest news
- Advertisement -
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -