नई दिल्ली: मशहूर टेक कंपनी One Plus अपना प्रीमियम फोन One Plus 12 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन के जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है. इस बीच इस डिवाइस के कई खास फीचर्स भी सामने आए हैं।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कंपनी ने कहा है कि One Plus 12 में Sony LYT-T808 मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन यानी वनप्लस ओपन में Sony LYT 808 सेंसर पेश किया था। आइए जानते हैं इस डिवाइस की अधिक जानकारी के बारे में।
वनप्लस ने अपने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर जानकारी साझा की है कि कंपनी अपने नए प्रीमियम फोन में Sony LYT-T808 मुख्य कैमरा सेंसर पेश करने जा रही है।
इससे पहले कंपनी ने यह भी कहा था कि यह डिवाइस Sony Litea ‘पिक्सेल स्टैक्ड’ सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।