15.5 C
Punjab

Karva Chauth 2023: करवा चौथ पर करें इन चीजों की खरीदारी

Karva Chauth 2023: करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह उपवास विवाहित महिलाएं अपने पतियों के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल यह पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला उपवास करती हैं। हालांकि आजके दौर में पति भी अपनी पत्नी के लिए यह व्रत रखते हैं। इस व्रत का पारण चंद्रोदय के दौरान किया जाता है।

ऐसे में जब करवा चौथ करीब है, तो महिलाओं के लिए आज हम कुछ उपाय लेकर आए हैं, जिससे उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। तो आइए जानते हैं –

बिछिया

Karva Chauth 2023 पर महिलाओं को बिछिया खरीदनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि बिछिया खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। क्योंकि बिछिया को सुहाग की निशानी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार, बिछिया का सीधा संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में अगर आप करवा चौथ पर बिछिया खरीदते हैं, तो इससे आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

चूड़ियां

अगर करवा चौथ (Karva Chauth 2023) वाले दिन सुहागिन महिलाएं चूड़ियों की खरीदारी करती हैं, तो उनका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशियों से भरा हुआ रहता है। ऐसे में करवा चौथ पर हर स्त्री को कांच की चूड़ियां जरूर खरीदनी चाहिए।

मंगलसूत्र

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karva Chauth) वाले दिन मंगलसूत्र खरीदना बेहद शुभ माना गया है। क्योंकि इसे सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस शुभ दिन पर मंगलसूत्र खरीदते हैं, तो यह आपके लिए बेहद अच्छा है।

Also Read : सीएम आवास के पास कंप्यूटर शिक्षकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प

Latest news
- Advertisement -
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -